{"_id":"6532b4bb2ed7e0dc88034a76","slug":"government-give-eight-lakh-hapur-news-c-135-1-hpr1001-4098-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अग्निकांड के मृतक आश्रितों को मिले आठ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अग्निकांड के मृतक आश्रितों को मिले आठ लाख
Fri, 20 Oct 2023 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 20 Oct 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। दौलतपुर ढीकरी गांव में तीन सितंबर को गैस सिलिंडर से हुए रिसाव से एक ही परिवार के चार लोगों की इलाज के दौरान हुई मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक आश्रितों को शासन ने आठ लाख रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराई है।
एसडीएम डॉ. संतोष उपाध्याय ने बताया कि तीन सितंबर को तहसील क्षेत्र के गांव दौलतपुर ढीकरी में हरीश चंद्र सैनी उर्फ हरिया के घर गैस सिलिंडर से हुए रिसाव के चलते गंभीर हादसा हुआ। जिसमें उनकी पत्नी शिमला, विवाहिता बेटी रेनु, बेटे नीरज उर्फ चिंकू, राहुल उर्फ प्रेम झुलस गए थे। इलाज के दौरान चारों सदस्यों की मौत हो गई थी। इस दौरान दो बच्चे भी आग की चपेट में आ गए थे। मामले में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी थी और शासन स्तर से सभी मृतकों के आश्रितों को आर्थिक मदद मुहैया कराने की बात जिला प्रशासन से की थी। इस मामले में पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। मृतकों के आश्रितों के खातों में आठ लाख रुपये की आर्थिक मदद भेजी गई है।