फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   gis based of pradhikaran mahayojna

Hapur News: जीआईएस बेस्ड होगी एचपीडीए की 2031 महायोजना

Fri, 20 Oct 2023 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 20 Oct 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
gis based of pradhikaran mahayojna
हापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की शुक्रवार को प्राधिकरण के सभागार में मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में 68वीं बोर्ड बैठक हुई, जिसमें 17 में से 14 प्रस्ताव पास हुए। इसमें मंडलायुक्त ने महायोजना 2031 को जीआईएस बेस्ड तैयार करने के आदेश दिए। बैठक में किठौर रोड पर सीएनजी पंप को अनुमति के साथ कई भूखंडों के लैंड यूज बदले गए हैं। वहीं, लिपिकों की सेवा आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्ति का प्रस्ताव पास हुआ।
विज्ञापन


मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में बैठक की शुरूआत हुई। बैठक में प्राधिकरण द्वारा विकसित योजनाओं में सृजित समस्त अनावासीय संपत्तियों एवं अवशेष रिक्त आवासीय भूखंडों की नीलामी ई-आक्शन के माध्यम से किए जाने, प्राधिकरण के विकास क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम असौडा, किठौर रोड, तहसील व जिला हापुड़ के खसरा सं. 519 क्षेत्रफल 1200.00 वर्ग मी. का भू-उपयोग हरित पट्टी एवं कृषि में सीएनजी पंप की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा क्षेत्र के ग्राम खैरपुर-खैराबाद में कुल क्षेत्रफल 49245 वर्गमीटर भूमि पर गोपालजी डेयरी फूड्स प्रा.लि औद्योगिक इकाई के लिए कृषि भू-उपयोग से औद्योगिक भू-उपयोग में करने, भारत सरकार की अमृत योजना के तहत जीआईएस बेस्ड हापुड़ महायोजना 2031 तैयार किए जाने, प्रदेश में सुनियोजित नगरीय विकास के लिए निजी पूंजी निवेश के माध्यम से टाउनशिप के विकास के लिए उत्तर प्रदेश टाउनशिप नीति-2023 को अंगीकृत किया गया। इसके अलावा तहसील गढ़मुक्तेश्वर में भू-उपयोग हरित पट्टी में पेट्रोल पंप, फिलिंग स्टेशन के निर्माण के लिए प्रस्तुत मानचित्र को पास किया गया। एचपीडीए के उपाध्यक्ष डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की प्रीत विहार आवासीय योजना द्वितीय एवं ट्रांसपोर्ट नगर योजना के मध्य स्थित महायोजना मार्ग के साथ 765 केवी की एचटी लाइन से 12 भूखंड प्रभावित हैं। इन भूखंडों को प्राइमरी स्कूल के भूखंड के साथ पुर्ननियोजित करने और प्राधिकरण की योजनाओं में स्वान पालने एवं विक्रय के लिए नियम एवं अनुज्ञप्ति निर्धारित करने के भी प्रस्ताव रखे गए। जिन्हें मंडलायुक्त ने दोबारा से विचार करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा प्राधिकरण में दो सेवानिवृत्त लिपिक रखे जाने का भी प्रस्ताव रखा गया। इस प्रस्ताव में लिपिकों की सेवा आउटसोर्सिंग के माध्यम से लिए जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि भारत सरकार की अमृत योजना के तहत जीआईएस बेस्ड हापुड़ महायोजना 2031 तैयार की जाए। महायोजना में मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। इसमें आवासीय, व्यावसायिक, यातायात, औद्योगिक समस्याओं का ध्यान रखें। बैठक में डीएम प्रेरणा शर्मा, अपर निदेश कोषागार एवं पेंशन अतुल कुमार सिंह बोर्ड सदस्य महेश अग्रवाल, मुनेश त्यागी, पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी, पालिकाध्यक्ष पिलखुवा विभु बंसल, मुख्य समन्वयक नियोजक एनसीआर सेल एससी गौड, एसके गौतम, राहुल कुमार, एचपीडीए के सचिव प्रदीप कुमार सिंह, अशोक कुमार बाजपेयी व प्रभात कुमार पाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन


--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed