छात्रा से दुष्कर्म: भाई की पीड़ा, बोला- बहन को बहलाकर कार में बैठाया, कोल्ड ड्रिंक पिलाकर गाड़ी में की दरिंदगी
आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान वीडियो भी बना लिया था। आरोपी ने धमकी दी कि यदि किसी को इस संबंध में जानकारी देने की कोशिश की तो वीडियो वायरल कर देगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के हापुड़ स्थित गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी नाबालिग छात्रा को शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। एक वर्ष पूर्व हुई घटना के बाद आरोपी फिर से किशोरी को परेशान करने लगा। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला निवासी युवक ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 16 वर्षीय बहन एक साल पहले स्कूल जा रही थी। तभी पड़ोस के मोहल्ले में रहने वाले आरोपी रोहिल ने उसको बहलाकर कार में बैठा लिया था, जिसके बाद उसको कोल्ड ड्रिंक पिलाई और कार में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान वीडियो भी बना लिया था। आरोपी ने धमकी दी कि यदि किसी को इस संबंध में जानकारी देने की कोशिश की तो वीडियो वायरल कर देगा। जिसकी वजह से पीड़िता डर गई और किसी को इस घटना के बारे में नहीं बताया।
पीड़िता के भाई ने बताया कि 26 अगस्त को आरोपी फिर से उसकी बहन के साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द बोलने लगा और वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने इस संबंध में परिजनों को बताया और कोतवाली पहुंचकर आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी।
सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि संबंधित मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत एससी एसटी और आईटी एक्ट के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। किशोरी के पुलिस द्वारा बयान दर्ज कर लिए गए हैं, वहीं मेडिकल परीक्षण भी करा दिया है। आरोपी की तलाश कराई जा रही है।