हापुड़। श्री नगर महिला मंडल की ओर से गुरुद्वारा के पीछे वाली गली में पांचवां गणेश महोत्सव मनाया गया। शनिवार रात गणपति विसर्जन यात्रा निकाल गणपति का विसर्जन किया गया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के उद्घोष गूंजते रहे। गणपति विसर्जन यात्रा श्रीनगर से प्रारंभ होकर रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला से होते हुए रेलवे रोड स्थित देवी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। भजनों की धुन पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। इस मौके पर अनीता शर्मा, कृष्णा बाना, रवि शर्मा, पंकज शर्मा, हर्षित कंसल आदि मौजूद रहे।
वहीं भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा व ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन के संयुक्त तत्वाधान में आर्य नगर के लालपार्क वाली गली में स्थापित गणपति की विसर्जन यात्रा ढोल नगांड़ों के साथ धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में आतिशबाजी के बीच गुलाल के रंगों से सभी भक्त सराबोर हो गए और भजनों पर धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरके। इस मौके पर महासभा अध्यक्ष केसी पांडेय, मोक्ष शर्मा, मित्र प्रसाद काफले, डॉ. वासुदेव शर्मा, राहुल शर्मा, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।

रेलवे रोड पर निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा में रथ पर मौजूद श्रद्धालु। संवाद