{"_id":"6738cd5de84b3d4ab80b8de3","slug":"ganga-mela-completion-hapur-news-c-306-1-gha1001-110756-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कार्तिक मेला सकुशल संपन्न होने पर मां गंगा का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कार्तिक मेला सकुशल संपन्न होने पर मां गंगा का जताया आभार
Sat, 16 Nov 2024 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 16 Nov 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक मेला सकुशल संपन्न होने के बाद शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष व अधिकारियों ने मेला स्थल पर हवन किया। जिसमें आहुति देते हुए मां गंगा का आभार जताया।
कार्तिक पूर्णिमा पर्व के मद्देनजर गंगा खादर क्षेत्र में 12 नवंबर को प्रारंभ होकर पौराणिक खादर मेला शनिवार को विधिवत् रूप से संपन्न हो गया। मिनी कुंभ के रूप में ख्याति प्राप्त मेला अधिकारिक तौर पर 17 नवंबर तक (आज) तक चालू है। लेकिन श्रद्धालु लौट चुके हैं, जिसके चलते अपर जिला अधिकारी संदीप कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी आरती मिश्रा शनिवार की सुबह मेला स्थल पर पहुंचे। जहां पंडित गोविंद शास्त्री, पंडित विनोद शास्त्री व अन्य ब्राह्मणों द्वारा कराए गए मंत्रोच्चारण के बीच हवन में आहुति दी। जिसके उपरांत गंगा मैया का पूजन कर आभार जताया। जिला पंचायत अध्यक्ष, अधिकारियों व स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की खुशहाली की भी कामना की। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने कहा कि करीब 15 दिनों तक श्रद्धालु मेला स्थल पर पड़ाव डालकर रहे, जिन्होंने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए। गंगा क्षेत्र इन दिनों भक्ति से सराबोर रहा। वहीं श्रद्धालुओं ने मौज मस्ती, खरीदारी भी की। लेकिन कुछ घटनाओं को छोड़कर मेला शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न हो गया। जिसके चलते मां गंगा का आभार जताया गया।