Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ganga Dussehra mela ADG inspected Ganganagari If any lapse in security of devotees action will be taken

गंगा दशहरा मेला: ADG ने किया गंगनगरी का निरीक्षण, बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा में हुई चूक, तो होगी कार्रवाई

Tue, 03 Jun 2025 08:10 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर। Published by: विकास कुमार Updated Tue, 03 Jun 2025 08:10 PM IST
सार

एडीजी ने कहा कि स्नानार्थियों की सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो पाए। गंगा घाट पर लगातार पुलिसकर्मी गश्त करें और संदिग्धों पर नजर रखें। 

विज्ञापन
Ganga Dussehra mela ADG inspected Ganganagari If any lapse in security of devotees action will be taken
डीजी भानु भास्कर और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगानगरी ब्रजघाट में ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व पर आने वाले श्रद्धआलुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मंगलवार को एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने निरीक्षण किया। जिसके बाद नेशनल हाईवे पर जाम से बचाव के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी देखी। एडीजी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक होने पर अधिनस्थों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।  

विज्ञापन
Trending Videos

एडीजी मेरठ जोन और डीआईजी ने सबसे पहले नाव में बैठकर गंगा घाटों पर लगाई गईं जैट्टी और अस्थायी बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया। इसके अलावा गंगा घाट पर स्नान के दौरान तैनात रहने वाले निजी गोताखोरों और नाविकों से वार्ता की। दोनों अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को गहरे जल में जाने से रोकने और डूबने की घटना होने पर बचाव के उपकरण देखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एडीजी ने कहा कि स्नानार्थियों की सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो पाए। गंगा घाट पर लगातार पुलिसकर्मी गश्त करें और संदिग्धों पर नजर रखें। इसके अलावा दोनों अधिकारियों ने एसपी ज्ञानंज्य सिंह, एएसपी विनीत भटनागर, सीओ वरूण मिश्रा व मेले में तैनात अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पलवाड़ा रोड व अन्य स्थानों पर बनाई गईं अस्थायी वाहन पार्किंगों का निरीक्षण किया। डीआईजी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी दशा में वाहनों को खड़ा नहीं होने दिया जाए। वहीं, खराब होने वाले वाहनों को हटाने के लिए क्रेन की व्यवस्था की जाए। 

विज्ञापन

डूबने से बचाव के पूरे इंतजाम
गंगा दशहरा मेले पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी वाहिनी समेत निजी गोताखोरों की टीम मौजूद रहेंगी। इसके अलावा 10 नाव भी घाटों पर लगातार गश्त करेंगी।

11 वाहन पार्किंग तैयार की गई
अधिक श्रद्धालुओं की पहुंचने की संभावना के कारण नौ अस्थायी वाहन पार्किंग बनाई गई हैं, वहीं दो स्थायी पार्किंग तैयार की गई हैं। जिससे जाम मुक्त मेला बनाया जा सके।

घाट को 15 प्वाइंटों में बांटा
सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर और भीड़ को नियंत्रण करने के लिए स्नान घाटों पर 15 प्वाइंट तैयार किए गए हैं। जहां पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौजूद रहेगी। गंगानगरी में दो खोया-पाया केंद्र तैयार किए गए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग और पालिका की टीम मौजूद रहेगी। ब्रजघाट में दमकल विभाग के वाहन और टीम भी मुस्तैद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed