फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   friendship on facebook than happened love two sisters came from fatehpur to hapur

Online Ishq: फेसबुक पर दोस्ती, फिर हुआ प्यार, फतेहपुर से हापुड़ आ गईं दो बहनें

Tue, 05 Jul 2022 07:16 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 Jul 2022 07:16 AM IST
सार

हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की करीब सात माह पहले फतेहपुर की विशेष समुदाय की युवती से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। दो दिन पहले युवती अपनी छोटी बहन को लेकर हापुड़ आ गई और प्रेमी के घर पहुंच गई। 

विज्ञापन
friendship on facebook than happened love two sisters came from fatehpur to hapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फेसबुक पर फ्रेंडशिप और इसके बाद हुआ प्रेम दो बहनों को फतेहपुर से हापुड़ तक ले आया। दो दिन पहले दोनों यहां पहुंची थीं। सोमवार को तलाशते हुए परिजन भी आ गए। एक युवती तो परिजनों के साथ वापस चली गई जबकि दूसरी ने जाने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की करीब सात माह पहले फतेहपुर की विशेष समुदाय की युवती से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। दो दिन पहले युवती अपनी छोटी बहन को लेकर हापुड़ आ गई और प्रेमी के घर पहुंच गई। एक परिचित के माध्यम से परिजन भी युवतियों को तलाशते हुए हापुड़ पहुंच गए। युवतियों को बहाने से रेलवे स्टेशन बुलवा लिया। इसके बाद परिजन युवतियों को वापस ले जाने लगे तो उन्होंने विरोध कर दिया। हंगामा हुआ तो कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी को चौकी ले आई। यहां बड़ी बहन ने खुद को बालिग बताते हुए जाने से इनकार कर दिया। छोटी बहन लौटने के लिए राजी हो गई। 
विज्ञापन


मामले में पुलिस में किसी प्रकार की शिकायत न होने के बाद परिजन भी बिना किसी विवाद के छोटी बहन को लेकर वापस लौट गए। बड़ी बहन अपने प्रेमी और उसके परिजनों के साथ उसके गांव चली गई। दोनों अब शादी करने की बात कह रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। परिजन आपसी सहमति के साथ लौट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed