फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Friends set a bet to swallow a whole egg boy died in hapur

जानलेवा अंडा: दोस्तों ने साबुत निगलने की लगाई शर्त, युवक ने किया निगलने का प्रयास; पहले बेहोश हुआ फिर गई जान

Fri, 12 Jan 2024 09:36 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना
संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 12 Jan 2024 09:36 PM IST
सार

शव लेकर परिजन थाना भी पहुंचे जहां परिजनों ने दुकानदार और पड़ोसी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कहा है कि दोनों युवकों का पूर्व में उनके बेटे से झगड़ा हुआ था। दोनों युवकों ने उसके बेटे को मारने के उद्देश्य से अंडा में कुछ रख कर खिलाया है जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Friends set a bet to swallow a whole egg boy died in hapur
मृतक विशांत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजीबो गरीब शर्त लगाने के चक्कर में एक युवक की जान चली गई। गुरुवार देर शाम यूपी के हापुड़ स्थित कस्बा धौलाना के बाल्मिकी मोहल्ला में साबुत अंडा निगलने की शर्त लगाने के चक्कर में विशांत (17) पुत्र कुलदीप की मौत हो गई। हालांकि कुलदीप को परिजन अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत पर परिजनों ने जहर देने की आशंका के चलते तहरीर दी है।

विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला है कि गुरुवार शाम विशांत दोस्तों के साथ पड़ोस में ही एक अंडे की दुकान पर अंडा खाने के लिए गया था। यहां उसके दो दोस्तों ने गर्म और साबुत अंडा खाने की शर्त लगा ली। विशांत ने अंडा निगलने का प्रयास किया, जिससे वह बेहोश हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शव लेकर परिजन थाना भी पहुंचे जहां परिजनों ने दुकानदार और पड़ोसी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कहा है कि दोनों युवकों का पूर्व में उनके बेटे से झगड़ा हुआ था। दोनों युवकों ने उसके बेटे को मारने के उद्देश्य से अंडा में कुछ रख कर खिलाया है जिससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed