{"_id":"58371a184f1c1b242413c9e2","slug":"free-setup-box-to-set-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशुल्क सैटअप बॉक्स लगाने की पहल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशुल्क सैटअप बॉक्स लगाने की पहल
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 24 Nov 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
निशुल्क सैटअप बॉक्स के हॉेर्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद एक टीवी केबिल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर ने शहर में निशुल्क सैटअप बॉक्स लगाने की कवायद शुरू की है। करीब 1500 रुपये कीमत के सैटअप बॉक्स मुफ्त लगाए जाने से शहर में चर्चा है कि कालेधन को सफेद करने के उद्देश्य से यह शुरू किया है।
विज्ञापन
डिस्ट्रीब्यूटर ने प्रसार बढ़ाने के लिए यह पहल शुरू करने की बात कही है। शहर में अमूमन टीवी केबिल कंपनी की ओर से 1500 रुपये में सैटअप बॉक्स लगाया जाता है। एक केबिल कंपनी ने गली मोहल्लों में हॉेर्डिंग लगाकर निशुल्क सैटअप बॉक्स का प्रचार शुरू किया है।
विज्ञापन
शहर में चर्चा है कि कालेधन को सफेद करने के उद्देश्य से यह कवायद शुरू की गई है। कुछ केबिल कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि उक्त केबिल कंपनी ने बड़ी मात्रा में सैटअप बॉक्स खरीद लिए थे। इन्हें खपाने के लिए यह पॉलिसी शुरू की गई है,
विज्ञापन
कुछ दिन बाद उपभोक्ताओं से नई करेंसी के नोट ऐंठे जायेंगे। डिस्ट्रीब्यूटर का कहना है कि सर्कुलेशन बढ़ाने के उद्देश्य से निशुल्क सैटअप बॉक्स लगाए जा रहे हैं। ग्राहकों के टीवी सैट पर निशुल्क सैटअप बॉक्स लगाए जायेेंगे।