फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud of two lakh rupees

Hapur News: दो लाख रुपये हड़पने का आरोप

Fri, 26 Dec 2025 10:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 26 Dec 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
fraud of two lakh rupees
सिंभावली। हापुड़ के थोक व्यापारी ने खुदरा दुकानदारों पर दो लाख रुपये की रकम हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव चितोली निवासी पवन शर्मा ने दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि वह थोक में पशु आहार बेचने का काम करते हैं। सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैडा निवासी खुदरा दुकानदार और गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव पोपाई निवासी उसके साझीदार ने उनसे दो लाख पांच हजार रुपये का पशु आहार खरीदा था। उसका भुगतान आरोपियों ने कुछ समय बाद करने का आश्वासन दिया। कई बार तकादा करने के बावजूद आरोपियों ने उन्हें भुगतान नहीं किया है। हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर उसे टाल देते हैं। काफी लंबा समय बीतने के बाद जब उन्होंने सख्त तकादा किया तो आरोपियों ने रुपये देने से इन्कार करते हुए अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed