फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud of 84 thousand

Hapur News: पुराने सिक्के खरीदने का झांसा देकर 80,440 रुपये ठगे

Fri, 14 Feb 2025 10:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 14 Feb 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
fraud of 84 thousand
पिलखुवा। नगर कोतवाली में एक व्यक्ति से कुछ लोगों ने प्राचीन सिक्के खरीदने का झांसा देकर 80,440 रुपये ठग लिए। पीडि़त ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मोहल्ला खटीकान निवासी प्रवीन ने बताया कि उन्हें एक जनवरी को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि पुराने सिक्के बेचने पर उसे लाखों रुपये मिल सकते हैं। वह झांसे में आ गए। इसके बाद, उन्हें फाइल चार्ज के नाम पर 750 रुपये रामवीर नामक व्यक्ति के बार कोड पर जमा करने के लिए कहा गया।



इसके बाद प्रवीन नाम के आरोपी ने 7,150 रुपये जमा करने को कहा, जिसे उन्होंने जमा कर दिया। इसके बाद, उनसे कई बार में 17,890 रुपये, 9,500 रुपये, 5,150 रुपये, 5,000 रुपये, 20,000 रुपये, 11,000 रुपये और 4,000 रुपये जमा करवाए। पांच जनवरी को भी उन्हें 2,160 रुपये, 2,107 रुपये, 2,450 रुपये और 1,000 रुपये जमा करने के लिए दबाव डाला गया।
विज्ञापन


लेकिन इसके बाद उन्हें ठगी कर अहसास हुआ तो उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी। जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें और उनकी पत्नी को जेल भेजने की धमकी दी। अब भी ठग लगातार फोन करके परेशान कर रहे हैं। सीओ अनीता चौहान का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed