फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud of 3.40 lakh

Hapur News: मुनाफे का झांसा देकर व्यापारी से 3.40 लाख रुपये ठगे

Tue, 11 Mar 2025 09:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 11 Mar 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
fraud of 3.40 lakh
हापुड़। महाराष्ट्र के ठाणे निवासी व्यापारी को अच्छे मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने 3.40 लाख रुपये के तीन मोबाइल फोन ठग लिए। व्यापारी की तहरीर पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहित केशवचंद्र ने बताया कि उनकी कंपनी आर्डेट एवेन्यू एक साझेदारी फर्म है जोकि महाराष्ट्र राज्य के ठाणे में है। उनकी कंपनी रिवर्ड्स व रिडेपशन कंपनियों को उत्पादों की आपूर्ति करती है। वह और मनीष जाधव पिछले दो वर्षों से फर्म को चला रहे हैं। कुछ समय पहले रवि नाम के व्यक्ति का कापसेव डॉट को डॉट इन ईमेल आईडी से उनके पास कई बार मेल आया था।
विज्ञापन


इसमें आरोपी ने अपनी कंपनी के माध्यम से उनकी कंपनी को अच्छा व्यापार दिलाने व हापुड़ में एक बैठक करने का झांसा दिया था। 16 जनवरी को उन्होंने आरोपी रवि से मुलाकात की थी। इस दौरान आरोपी ने उनसे व्यापार करने के लिए सेमसंग एस 24 अल्ट्रा कंपनी के तीन मोबाइल दिलाने व तीन चार दिन में उनका भुगतान करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 जनवरी को उन्होंने 3,40720 लाख रुपये की तीनों मोबाइल डिलीवर कर दिए थे। मोबाइल डिलीवर होने के कुछ देर बाद ही आरोपी का फोन बंद हो गया था। इसके बाद उन्होंने प्रकाश राठी से संपर्क किया, लेकिन उससे भी संपर्क नहीं हो सका था। जिसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ईमेल आईडी के माध्यम से साइबर ठगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed