{"_id":"67af7002ddbe6066e80643bc","slug":"fraud-of-15-lakh-rupees-hapur-news-c-135-1-hpr1001-120370-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दोस्त ने धोखाधड़ी कर खाते से 15 लाख रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दोस्त ने धोखाधड़ी कर खाते से 15 लाख रुपये निकाले
Fri, 14 Feb 2025 10:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 14 Feb 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव नारायणपुर बांसका निवासी मिलकराज के ही दोस्त ने यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी कर उनके खाते से 15 लाख रुपये निकाल लिए। पीडि़त की तहरीर पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मिलकराज सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी आवश्यकता के लिए अपनी कृषि भूमि बेची थी। जिसकी धनराशि उनकी धौलाना स्थित बैंक की शाखा में आई थी। उनके खाते में 59.63 लाख रुपये थे। उनकी मां के बीमार होने पर उनका दोस्त हमदर्दी के नाते उनके साथ रहता था। आरोपी को उनके खाते में रुपये की भी जानकारी थी।
23 नवंबर 2024 को आरोपी ने फोन करने के बहाने उनका मोेबाइल ले लिया था। आरोपी ने उनके फोन से यूपीआई के माध्यम से ओटीपी के द्वारा विभिन्न तारीखों में अपने परिचित लोगों के अलग-अलग खातों में 15 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। जबकि उन्होंने किसी भी एप से कोई लेनदेन नहीं किया था। रुपये की आवश्यकता होने पर वह बैंक गए थे। जहां बैंक कर्मचारियों ने उनके खाते से 15 लाख रुपये निकलने की जानकारी दी। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।