फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud of 1.17 lakh rupees

Hapur News: केवाईसी के बहाने 1.17 लाख रुपये ठगे

Mon, 01 Sep 2025 11:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 01 Sep 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
fraud of 1.17 lakh rupees
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के न्यू आर्य नगर में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के पेटीएम की केवाईसी और लोन अपडेट करने का झांसा देकर एक लाख 17 हजार रुपए खाते से निकाल लिए गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार मोहल्ला न्यू आर्य नगर निवासी सुभाष को फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पेटीएम से जुड़ा बताते हुए कहा कि उनकी केवाईसी अपडेट करनी है, नहीं तो सेवा बंद हो जाएगी। साथ ही लोन दिलाने का लालच भी दिया गया। ठगों ने लिंक और ओटीपी साझा कराया और कुछ देर बाद खाते से एक लाख 17 हजार रुपए निकाल लिए।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि अज्ञात कॉल, लिंक और ओटीपी किसी से साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed