फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud of 10 lakh rupees

Hapur News: दो बस दिलाने के नाम पर 10 लाख हड़पे

Sat, 17 Aug 2024 09:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 17 Aug 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
fraud of 10 lakh rupees
गढ़मुक्तेश्वर। दिल्ली के जाहंगीरपुरी निवासी व्यक्ति ने ट्रांसपोर्टर पर दो बस बेचने के नाम पर दस लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। जिसने न्यायालय में वाद दायर कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। वहीं पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीडि़त कमाल ने बताया कि उसकी दोस्ती जनपद मेरठ के एक गांव निवासी बस ट्रांसपोर्टर से हो गई थी। आरोपी ने उसे दो बस बेचने के लिए कहा, तो उसने अलग- अलग समय पर आरोपी के बैंक खाते और एनईएफटी के माध्यम से करीब 10 लाख रुपये दे दिए। लेकिन आरोपी ने उसे एक बस भी नहीं दी।अब आरोपी गढ़ में एक ढाबे से बसों का संचालन कर रहा है। उसने आरोपी से बस या अपने रुपये वापस मांगे, तो आरोपी ने उसको कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस संबंध में उसने कोतवाली में भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस कारण उसे न्यायालय में वाद दायर करना पड़ा। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। न्यायालय का आदेश मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed