फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Four players were selected as coaches

Hapur News: प्रशिक्षक के तौर पर हुआ चार खिलाड़ियों का चयन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Four players were selected as coaches
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ की चार जूडो खिलाड़ियों का चयन रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षक के तौर पर हुआ है। उनके चयन पर परिजनों और क्षेत्र के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


नगर की देव आदित्य मेमोरियल अकादमी के जूडो प्रशिक्षक सुबोध यादव ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को सशक्त और सबल बनाने के लिए मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राजकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राएं इसका लाभ भी ले रही हैं। इस योजना के तहत देव आदित्य मेमोरियल अकादमी में पिछले एक दशक से प्रशिक्षण ले रहीं जूडो खिलाड़ी नित्या सिरोही निवासी श्यामपुरजट्ट, तरु निवासी अक्खापुर, खुशी मावी निवासी हिम्मतपुर और अंजलि निवासी बहादुरगढ़ का चयन प्रशिक्षक के तौर पर किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने चारों खिलाड़ियों की प्रतिभा के आधार पर उनका चयन किया है। चारों खिलाड़ी आने वाले समय में क्षेत्र की छात्राओं को सशक्त बनाने के साथ ही बेहतरीन खिलाड़ियों का निर्माण करने में अपना योगदान देंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed