फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   four arrest with fire crackers

Hapur News: अवैध पटाखों के साथ चार गिरफ्तार

Sat, 30 Sep 2023 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 30 Sep 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
four arrest with fire crackers
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना पर एक कार से लाखों रुपये की कीमत के पटाखे बरामद किए। पुलिस ने कार में सवार चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध सामान से भरे वाहन के आने की सूचना मिली। पुलिस ने बागड़पुर मार्ग पर चेकिंग करना शुरू कर दिया। इसी बीच जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र की ओर से एक कार आती दिखाई दी। पुलिसकर्मियों को देखकर चालक ने रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिसकर्मियों ने कार को रुकवा लिया। जिसकी तलाशी लिए जाने पर कार में तीन पेटी पटाखे बरामद हुए। जिनकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है। पुलिस कार समेत कार सवार चारों आरोपियों को लेकर कोतवाली पहुंची, जहां पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अमरोहा से दिल्ली में पटाखे बेचने के लिए जा रहे थे, जबकि एनजीटी के आदेश पर पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अमित, शाहिद, रेशमपाल और अजय निवासी गाजीपुर दिल्ली बताया, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चारों आरोपियों पर विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed