फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   four accused arrest in pritam murder

Hapur News: प्रीतम हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Nov 2024 09:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 02 Nov 2024 09:49 PM IST
विज्ञापन
four accused arrest in pritam murder
गढ़मुक्तेश्वर। गांव शेरा किशना वाली मंढ़ैया में पुरानी रंजिश के कारण बुजुर्ग प्रीतम सिंह को ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के घाट उतारने और उनके परिवार के सदस्यों को घायल करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना मेंं प्रयुक्त किए गए तीनों ट्रैक्टरों को बरामद कर लिया है। वहीं घटना में घायल दो महिलाओं की मेरठ के अस्पताल में हालत चिंताजनक बनी हुई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि गांव निवासी प्रीतम सिंह और ओमपाल की पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसको लेकर दोनों के बीच तनाव भी था। जिस कारण 31 अक्तूबर की रात को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। जिसमे ओमपाल सिंह ने अपने परिजनों के साथ मिलकर प्रीतम और उसके परिजनों को ट्रैक्टरों से कुचलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने सभी को मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान प्रीतम सिंह मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने ओमपाल के साथ ही पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए गांव बदरखा के निकट रेलवे फ्लाई ओवर के नीचे से नामजद आरोपी ओमपाल सिंह, उसके बेटे अरुण, भाई देवेंद्र और भतीजे अमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त तीन ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं। वहीं, हादसे में घायल शकुंतला और धनवंतरी की हालत चिंताजनक बनी हुई हैं। मेरठ के अस्पताल में दोनों का आईसीयू में उपचार चल रहा है। वहीं गांव में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed