फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Following a physical altercation, two groups engaged in heavy stone-pelting and gunfire; a case has been registered against 20 individuals.

Hapur News: मारपीट के बाद दो पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग, 20 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Following a physical altercation, two groups engaged in heavy stone-pelting and gunfire; a case has been registered against 20 individuals.
बाबूगढ़ के गांव उपैड़ा में ग्रामीणों से जानकारी करते थाना प्रभारी। स्रोत: पुलिस
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव उपैड़ा में शनिवार की रात बच्चों में कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट, पथराव व फायरिंग हो गई। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर झगड़े में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो जातियों के लोगों के बीच यह घटना होने से पुलिस सतर्क है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शनिवार की रात करीब नौ बजे गांव उपैड़ा में दो पक्षों में विवाद की उन्हें सूचना मिली। गांव में तालाब के पास ट्रांसफार्मर जोड़े के सामने दोनों पक्ष के लोग हाथों में लाठी डंडे, ईंट पत्थर लेकर जान से मारने की नीयत से एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। इतना ही नहीं जान से मारने की नीयत से दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर फायरिंग भी कर रहे थे।
विज्ञापन

इसमें दोनों पक्ष के कई लोगों को चोटें भी आईं। घटना से गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग दरवाजे बंद कर अपने-अपने घरों में दुबक गए। इसके अलावा आसपास के दुकानदार किसी तरह अपनी जान बचाकर अपनी-अपनी दुकानों के शटर नीचे गिराकर मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम के बार-बार समझाने के बाद भी दोनों पक्ष के लोग नहीं माने। उन्होंने बताया कि झगड़े में शामिल रहे व्यक्तियों की पहचान नितिन त्यागी, संदीप, भानू त्यागी, अनमोल, सचिन, अंकुश, मोनू, आचल, प्रिंस त्यागी व आशीष त्यागी और दूसरे पक्ष के वरुण, रेनू, शिब्बन, भोलू, बिट्टू, टीटू, टोनू, विशाल, नितिन व चेतन के रूप में हुई है। मामला दो जातियों के लोगों से जुड़ा था, ऐसे में पुलिस बेहद सतर्क हो गई है।

सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर दोनों पक्षों के 20 नामजद व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। अब पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed