फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fog on the speed of trains put brakes.

कोहरे ने लगाया ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक

Fri, 18 Dec 2015 10:26 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 18 Dec 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
कोहरे के कारण गड़बड़ाया ट्रेनों का संचालन पटरी पर नहीं लौट रहा है। शुक्रवार को हापुड़ स्टेशन पर अधिकांश ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों की देरी से आई।
विज्ञापन


शुक्रवार को सद्भावना एक्सप्रेस 15 घंटे तो संगम एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी पहुंची। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शुक्रवार को कोहरा नहीं था, लेकिन अभी भी ट्रेनें पटरी ळै। मुजफ्फरपुर से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस निर्धारित समय से 15 घंटा की देरी से पहुंची।
विज्ञापन


न्यू तिनसुकिया से चलकर लालगढ़ की ओर जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। इलाहाबाद से चलकर मेरठ नगर की ओर जाने वाली संगम एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद से चलकर सहारनपुर की ओर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से आई। फैजाबाद एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से पहुंची।

ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रेनें पीछे से ही देरी से चल रही है। इसलिए वह अपने गंतव्य पर भी देरी से पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed