फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Flyover will be built on Allabakhshpur cut to prevent road accidents.

Hapur News: सड़क हादसों को रोकने के लिए अल्लाबख्शपुर कट पर बनेगा फ्लाईओवर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Flyover will be built on Allabakhshpur cut to prevent road accidents.
हापुड़। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम प्रेरणा शर्मा ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। अल्लाबख्शपुर कट पर फ्लाईओवर का निर्माण कराने और ततारपुर फ्लाईओवर व निजामपुर कट पर विशेष उपाय करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन


बैठक की शुरूआत एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने एजेंडा अनुसार बिंदुवार कार्यवाही पढ़ी। जिस पर अधिकारियों, परिवहन व्यवसायी एवं सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत तथ्यों पर विचार-विर्मश किया गया। डीएम प्रेरणा शर्मा ने सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों एवं घायलों की संख्या में कमी होने पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही इनमें ओर अधिक कमी लाने के लिए जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने ब्लैक स्पॉट पर चर्चा करते हुए पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता एवं एनएचएआई के परियोजना निदेशक को सुधारीकरण करने के निर्देश दिए। डीएम ने ततारपुर फ्लाईओवर व निजामपुर कट पर सड़क सुरक्षा से संबंधित विशेष उपाय करने के निर्देश दिए। एनएचएआई के अधिकारियों को अल्लाबख्शपुर कट पर फ्लाईओवर बनाने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। बैठक में छात्र-छात्राओं के सुरक्षित आवागमन हेतु स्कूली वाहनों के फिटनेस आदि के संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में सीओ यातायात जितेंद्र कुमार शर्मा, सीएमओ डॉ. सुनील कुमार त्यागी, डीआइओएस डॉ. विनिता, पीटीओ आशुतोष उपाध्याय, यातायात निरीक्षक उपदेश कुमार, बीएसए रितू तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

स्पीडोमीटर के जरिए तेज रफ्तार लगेगी लगाम --

एनएच-नौ पर कई सड़क दुर्घटनाओं में तेज रफ्तार भी कारण बना है। इसे रोकने के लिए जिले स्तर पर अब काम किया जा रहा है। बैठक में डीएम ने परियोजना निदेशक एनएच-नौ एवं मुरादाबाद मार्ग पर स्पीडोमीटर लगाने को कहा। इससे तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर जुर्माना लगाकर लोगों को जान बचाई जा सके।

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed