{"_id":"58596fac4f1c1b1864e3a232","slug":"five-years-later-got-collectorate-building-hapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल बाद मिला हापुड़ को अपना कलक्ट्रेट भवन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल बाद मिला हापुड़ को अपना कलक्ट्रेट भवन
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट भवन
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला द्वारा चलाई गई लंबी मुहिम के बाद वर्ष 2011 में जिला बने हापुड़ को उसका अपना कलक्ट्रेट भवन 20 दिसंबर 2016 को मिल गया। अभी तक नगर पालिका परिसर में कलक्ट्रेट का अस्थायी ऑफिस था।
विज्ञापन
मंगलवार को हवन-पूजन के बाद मनोरंजन कर राज्य मंत्री मदन चौहान ने फीता काटकर नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने जल्द ही जिला न्यायालय के लिए भी शासन से धनराशि स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने 10 करोड़ की लागत से आनंद विहार में बने कलक्ट्रेट भवन में हवन व पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। हवन के बाद पहुंचे मनोरंजन कर राज्य मंत्री मदन चौहान ने कलक्ट्रेट के मुख्य भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन
इसके बाद जिलाधिकारी अपने नए ऑफिस में बैठे और इमारत का जायजा लिया। इस दौरान मदन चौहान और डीएम ने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया। मंत्री मदन चौहान ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच साइकिलें आशा कार्यकत्रियों को दीं।
मदन चौहान ने बताया कि जिलाधिकारी अनिल ढींगरा के प्रयासों से ही हापुड़ प्रदेश में विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन में पहले स्थान पर है। कलक्ट्रेट का तीव्र गति से निर्माण भी उन्हीं की देन है।