{"_id":"636ee346d634f540e6096fda","slug":"five-people-died-after-vomiting-blood-in-hapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में मचा हाहाकार: खून की उल्टी के बाद पांच की मौत, 150 से ज्यादा मरीज घर पर करा रहे झोलाछाप से इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में मचा हाहाकार: खून की उल्टी के बाद पांच की मौत, 150 से ज्यादा मरीज घर पर करा रहे झोलाछाप से इलाज
Sat, 12 Nov 2022 05:35 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 12 Nov 2022 05:35 AM IST
सार
औरंगाबाद की ग्राम प्रधान के पति हंसराज का कहना कि कई बार निवेदन के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जायजा नहीं लिया। अब पांच मौत होने पर सीमित संसाधनों के साथ गांव में कैंप लगाया गया है।
विज्ञापन
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरंगाबाद को बुखार ने अपनी चपेट में ले रखा है। दो सप्ताह में पांच लोगों की मौत हो गई। पांचों को रात में खून की उल्टी हुई और अगले दिन दम दिया। पांचों बुखार से पीड़ित थे। परिजनों का कहना है कि उन्हें डेंगू था। अभी भी 150 से ज्यादा मरीज घर पर ही झोलाछाप से इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
लगभग इतने लोग ही किठौर के निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। संचारी और मच्छरजनित रोगों के रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग बीते कई महीने से अभियान चला रहा है।
विज्ञापन
औरंगाबाद की ग्राम प्रधान के पति हंसराज का कहना कि कई बार निवेदन के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जायजा नहीं लिया। अब पांच मौत होने पर सीमित संसाधनों के साथ गांव में कैंप लगाया गया है। गांव निवासी अनीता (28) और राजकुमार (42) को तेज बुखार हुआ था। निजी अस्पताल में इलाज कराया, रात को खून की उल्टियां होने पर अस्पातल में भर्ती कराया लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। निखिल (19), कपिल (38), वीरवती (70) ने भी इसी तरह दम तोड़ दिया।
विज्ञापन