फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   five patient found of dengue

Hapur News: डेंगू के पांच मरीज मिले, 212 पहुंची संख्या

Tue, 14 Nov 2023 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 14 Nov 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
five patient found of dengue
हापुड़। जिले में मंगलवार को डेंगू के पांच मरीज मिले, एलाइजा टेस्ट में इस रोग की पुष्टि हुई। इन मरीजों के घर के आस पास चले अभियान में 58 स्थानों पर लार्वा मिला, जिसे नष्ट कराया गया। जिले में इस वर्ष मरीजों की संख्या 212 पहुंच गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 54 संदिग्धों के नमूने जुटाए थे, एलाइजा जांच में पांच नमूने पॉजिटिव आए। बड़ौदा हिंदवान, मोहम्मदपुर खुडलिया, गोहरा आलमगीरपुर, जनूपुरा में ये मरीज मिले। डीएमओ डॉ.सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने मरीजों के घरों के आस पास 248 घरों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान 214 कूलर, 486 गमले, 45 ड्रम, 41 टायर, 207 फ्रीज की टे्र, 438 अन्य पात्रों की जांच की। इसमें 58 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला, जिसे नष्ट कराया गया। अब तक विभाग की जांच में 212 मरीज मिले हैं, जबकि प्राइवेट में हजारों मरीजों का इलाज किया गया है। लेकिन इनकी रिपोर्ट में डेंगू नहीं दिखाया गया।
विज्ञापन


अस्पतालों के वार्डों में अभी भी मरीजों की भरमार है। डेंगू के साथ वायरल, टाइफाइड के मरीज अधिक हैं। इन मरीजों का इलाज 12 से 15 दिनों तक चल रहा है, कई मरीजों की हालत भी इस बुखार में बिगड़ी है। बता दें कि इस वर्ष बुखार से हापुड़ में 25 से अधिक मौत हुई हैं, हालांकि विभाग ने इनकी मौत का कारण डेंगू को नहीं माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तापमान गिरने से कम होगा असर

तापमान गिरने से डेंगू का असर कम होगा, मंगलवार को पांच मरीज मिले हैं। बुखार होने पर जांच कर, आवश्यक उपचार लें। झोलाछापों के चक्कर में न पड़ें।-डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed