फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   five men injured in accident

Hapur News: दो कारों की टक्कर में पांच लोग घायल

Fri, 26 Apr 2024 12:14 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 26 Apr 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
five men injured in accident
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर नवीन मंडी के निकट दो कारों की टक्कर में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी अशोक कुमार बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी भावना, भाई पवन कुमार, भाभी ममता के साथ कार में सवार होकर हापुड़ से मुरादाबाद की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर गढ़ क्षेत्र में उप कृषि मंडी के सामने पहुंचे, तो तेज रफ्तार कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। घटना में अशोक की कार सड़क किनारे खाई में उतर गई, वहीं दूसरी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में अशोक, भावना, पवन कुमार, ममता समेत दूसरी कार में मौजूद पवन निवासी खुर्जा घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस की मदद से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed