{"_id":"691cb9639bb1987a1e00aecc","slug":"five-chcs-in-the-district-passed-the-kayakalp-survey-hapur-news-c-135-1-hpr1002-132984-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कायाकल्प सर्वे में जिले की पांच सीएचसी \n\nउत्तीर्ण, स्वास्थ्य सेवाओं में होगा इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कायाकल्प सर्वे में जिले की पांच सीएचसी उत्तीर्ण, स्वास्थ्य सेवाओं में होगा इजाफा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। शासन की ओर से जिले में कराए कायाकल्प सर्वे में जिले की पांच सीएचसी 70 फीसदी से अधिक अंक पाकर, पैरामीटर पर उत्तीर्ण हुई हैं। इन स्वास्थ्य केंद्रों को अब एक एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसमें 70 फीसदी पैसा संशाधन बढ़ाने और 30 फीसदी पैसा स्टाफ के प्रोत्साहन के रूप में वितरित होगा।
सरकारी अस्पतालों की दशा सुधारने के लिए समय समय पर कायाकल्प सर्वे कराया जाता है। इसमें प्रदेश से गठित टीमें अस्पताल में आकर, मरीजों से फीडबैक लेती हैं, वार्डों का हाल जानती हैं, दवाओं की उपलब्धता, सर्जरी समेत 20 से अधिक बिंदुओं पर सर्वे करती हैं। जिले की आठ सीएचसी में यह सर्वे कराया गया था।
इसका परिणाम अब आया है, पांच सीएचसी को 100 में से 70 फीसदी से अधिक अंक मिले हैं। 70 से अधिक अंक पाने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को उत्तीर्ण माना जाता है, ऐसे में अब शासन से सभी पांच सीएचसी को एक एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इससे अस्पतालों में संशाधन बढ़ेंगे साथ ही स्टाफ का भी मनोबल बढ़ेगा। सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी ने बताया कि जिले की पांच सीएचसी कायाकल्प सर्वे में उत्तीर्ण हुई हैं, विभिन्न बिंदुओं पर प्रदेश स्तरीय टीम ने सर्वे किया था। इस उपलब्धि के बाद इन अस्पतालों में अब स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा।
विज्ञापन
इन सीएचसी को मिले हैं 70 फीसदी से अधिक अंक
हापुड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिखैड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धौलाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गढ़मुक्तेश्वर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पिलखुवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 70 फीसदी से अधिक अंक मिले हैं।