फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Five arrested with 247 kg of electric wire.

Hapur News: बिजली के 247 किलो तार के साथ पांच गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Five arrested with 247 kg of electric wire.
सिंभावली पुलिस ने पकड़े तार चोर गिरोह के सदस्य। संवाद
सिंभावली। पुलिस ने बिजली की लाइन से तार चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तार, नकदी, तार काटने के उपकरण, तमंचा-कारतूस और चार चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन


आरोपियों के पास से चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त कार और बाइक भी बरामद की गई हैं। सीओ राहुल यादव ने बताया कि सिंभावली पुलिस ने सूचना के आधार पर पर हरोड़ा नए फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर बक्सर के पास घेराबंदी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 247.150 किलोग्राम तार, 40 हजार रुपये नकद, तार काटने वाला कटर, प्लास, एक जोड़ी रबर के दस्ताने, कपड़े में लिपटा हुआ हुक और प्लास्टिक की रस्सी बरामद हुई। सीओ ने बताया कि आरोपियों के पास से एक देसी तमंचा, जिंदा कारतूस और चार चाकू भी बरामद किए गए। आरोपी तार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद तार को काटकर बेचते थे। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूर्व में की गई तार चोरी की घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में मोनिश, अरबाज और नाजिम निवासी पपसरा खादर थाना गजरौला जिला अमरोहा, नौशाद निवासी उमरीपीर थाना हीमपुर दीपा जिला बिजनौर और जमशेद निवासी मसीत थाना हीमपुर दीपा जिला बिजनौर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम गिरोह के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed