{"_id":"6900f921e2f106717a04cc69","slug":"fire-in-scrap-godown-hapur-news-c-135-1-hpr1001-132120-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
Tue, 28 Oct 2025 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 28 Oct 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात के मोहल्ला तगासराय में सोमवार देर रात एक रद्दी और कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आबादी के आसपास रात करीब साढ़े ग्यारह बजे भयंगर आग से आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के भी होश उड़ गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
तगासराय में हाजी आजाद का रद्दी व अन्य कबाड़ का गोदाम है। इसमें सोमवार रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जुटे और फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी देते हुए आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। आग आबादी के आसपास होने के कारण अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे में मुख्य आग पर काबू पा लिया। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।
गनीमत रही कि घटना के समय गोदाम में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए जान का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि गोदाम में रखी हजारों किलो रद्दी जलकर राख हो गई और अनुमानित नुकसान लाखों रुपये में बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में किसी पतंगा के गिरने से आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है। एडीएम संदीप कुमार ने कहा कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और कारणों की गहन जांच जारी है। सूचना मिलने पर वह स्वयं दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।