फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fir on toll tax breaker

Hapur News: चार घंटे में हत्या के प्रयास समेत तीन मुकदमे हुए दर्ज

Wed, 12 Jun 2024 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 12 Jun 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
fir on toll tax breaker
गढ़मुक्तेश्वर। पिलखुवा के छिजरासी टोल प्लाजा पर हंगामे के बाद अल्लाबख्शपुर टोल पर जेसीबी से तांडव मचाने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की हैं। युवक को नशे की लत ने मात्र चार घंटे में हत्या के प्रयास समेत कई संगीन धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हुए हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने न्यायालय में भी पेश कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर में एक जेसीबी चालक ने कार सवार परिवार के छह लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर आरोपी का पुलिस ने पीछा किया तो वह जेसीबी लेकर भागने लगा। इसके बाद तो आरोपी ने हाईवे पर बाइक सवार को भी टक्कर मारी। पकडे जाने पर आरोपी ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस की गिरफ्त से भागने का प्रयास किया। तीनों ही घटनाओं में पुलिस ने अलग अलग तहरीर पर आरोपी जेसीबी चालक धीरज निवासी बदायूं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

साहब मालूम ही नहीं क्या हो गया
कोतवाली में लाने के कुछ घंटे के बाद धीरज का नशा कम हुआ तो उसने बताया कि वह तो भट्ठे पर था। वहां पर पथवारी का काम करता हूं। आरोपी ने बताया कि उसे नहीं मालूम उसने क्या कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट -
कार सवार परिवार समेत बाइक सवार युवक की हत्या का प्रयास समेत पीआरवी पुलिस की कार्रवाई में दखल देने और कार से भागने का प्रयास करने के आरोप में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। - सीओ आशुतोष शिवम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed