फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fir on nagar palika

Hapur News: बच्चे की मौत के मामले में पालिका के कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज

Sat, 15 Feb 2025 09:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 15 Feb 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
fir on nagar palika
पिलखुवा। मोहल्ला रमपुरा में घर के बाहर खेल रहे मासूम की नाले में गिरकर मौत होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मामा की तहरीर पर नगर पालिका के संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में किसी का नाम शामिल नहीं किया गया है। यह कार्रवाई घटना के आठ दिन बाद हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू आर्यनगर निवासी अधिवक्ता मनोज कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि आठ फरवरी की दोपहर एक बजे उनकी बहन शिवानी का तीन वर्षीय पुत्र काशू घर के बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद जब बच्चा वापस नहीं आया तो उनकी बहन ने भांजे की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिस पर शिवानी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काशू को तलाश किया। मनोज ने बताया कि बहन के घर के पास नगर पालिका का नाला खुला हुआ है। इस खुले नाले के कारण आए दिन हादसे होते हैं। सूचना पर पालिका कर्मचारी मौके पर पहुंचे और काशू को नाले में तलाश करने के लिए कहा, लेकिन कर्मचारियों ने साफ इन्कार कर दिया था। इसके बाद पुलिस व मोहल्लेवासियों की मदद से नाले में तलाश किया तो बच्चा करीब शाम पांच बजे नाले में अचेत अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन


सीओ अनीता चौहान ने बताया कि बच्चे के मामा की तहरीर पर पालिका के संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच भी शुरू हुई है। जांच में दोषी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed