{"_id":"65315f0845c69d8c04066f66","slug":"fir-on-four-farmers-hapur-news-c-135-1-hpr1001-4064-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चार किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आढ़तियों की हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चार किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आढ़तियों की हड़ताल खत्म
Thu, 19 Oct 2023 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 19 Oct 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। आढ़तियों और किसानों के बीच मारपीट के मामले में पांच दिन से मंडी में चल रही हड़ताल बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। भाकियू संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आढ़तियों के साथ बैठक कर हड़ताल से किसानों को हो रही परेशानी से अवगत कराया। साथ ही इस प्रकरण को खत्म करने में हर संभव प्रयास का भी आश्वासन दिया। जिस पर आढ़तियों ने हड़ताल खोलने का निर्णय लिया। वहीं, मारपीट मामले में आढ़तियों की तहरीर पर भी भाकियू उपाध्यक्ष समेत चार किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। मुकदमा दर्ज होने से गुस्साई भाकियू टिकैत ने 27 को जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी है।
धान मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश त्यागी ने कहा कि मंडी में आने वाले हर किसान को आढ़तियों द्वारा पूरा सम्मान दिया जाता है। प्रयास भी यह रहता है कि दूसरे जिलों की मंडी से अधिक फसलों का दाम किसानों को यहां मिले। फिर भी आए दिन आढ़तियों को परेशान किया जाता है। मारपीट की घटना बेहद निंदनीय है। भाकियू संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरणजीत सिंह ने कहा कि मंडी में हड़ताल से किसान परेशान हैं, उनकी धान नहीं बिक रही हैं। आढ़ती और किसान एक दूसरे के पूरक हैं। जिस तरह की घटना हुई वह ठीक नहीं है। भाकियू संघर्ष वादा करती है कि इस प्रकरण में किसानों से भी वार्ता कर, मामले को निपटाया जाएगा। भाकियू संघर्ष के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान ने भी आश्वासन दिया कि आढ़ती और किसानों के बीच समन्वय बना रहेगा। काफी देर मंडी परिसर में चली बैठक में आढ़तियों ने भी अपनी नाराजगी व्यक्त की। हालांकि बाद में आढ़तियों ने भाकियू संघर्ष से मिले आश्वासन के बाद शुक्रवार से मंडी खोलने का निर्णय लिया। ऐसे में किसान शुक्रवार को अपनी धान की बिक्री कर सकेंगे। इस मौके पर संजीव कुमार, राजीव, अजय कंसल, भोले प्रधान, सीटू समेत भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशल पाल समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट
मामले में आढ़ती अजय कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में भाकियू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशल पाल, बाबूराम, अंकुज व नाजिम चौधरी के खिलाफ मारपीट व 1.75 लाख रुपये लूटने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। मामले में भाकियू कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में 27 अक्तूबर को जेल भरने की चेतावनी दी है।