फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fir on brother in law

Hapur News: अमित की मौत के मामले में बहनोई समेत तीन पर हत्या का मुकदमा

Thu, 25 Jul 2024 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 25 Jul 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
fir on brother in law
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरपुर-खैराबाद निवासी अमित कुमार की मौत के मामले में मृतक के चाचा सतीश ने उसके बहनोई समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलने और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


बुधवार की शाम खैरपुर-खैराबाद निवासी अमित का शव आनंदा डेयरी के पास झाड़ियों से बरामद किया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया था। देररात मृतक के चाचा सतीश ने थाने मेंअमित के बहनोई समेत तीन के खिलाफ हत्या करने के आरोप में केस दर्ज कराया है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा सतीश की तहरीर पर गांव निवासी कलवा एवं उसके पुत्र अन्नु तथा बागपत के गांव सिलौनी निवासी सागर के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत केस दर्ज किया गया है। सागर मृतक का बहनोई है, मृतक की बहन ने घर से भागकर शादी की थी, और सागर मृतक की बहन को गांव नहीं आने देता था। जिसके चलते साले-बहनोई में विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पीएम रिपोर्ट से मौके के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed