{"_id":"680d12c23fcfa7efed068a0d","slug":"fir-on-accused-hapur-news-c-135-1-hpr1001-123522-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: युवती से छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: युवती से छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज
Sat, 26 Apr 2025 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 26 Apr 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड स्थित अस्पताल के बाहर स्थित कैंटीन में काम करने वाली युवती के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने अस्पताल को कंपाउंडर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि वह थाना देहात क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित अस्पताल के पास कैंटीन में काम करती है। 22 अप्रैल को वह कैंटीन पर थी। इसी बीच अस्पताल का कंपाउंडर शाहनवाज कैंटीन पर पहुंचा। आरोपी ने उसे अकेला पाकर उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध पर आरोपी वहां से फरार हो गया। मामले की शिकायत कैंटीन संचालक व अस्पताल के मालिक से की। अस्पताल मालिक ने शाहनवाज के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। शिकायत करने पर आरोपी शाम को दोबारा कैंटीन पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। विरोध पर आरोपी ने कैंटन मालिक नितिन की पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी हत्या की धमकी देकर भाग गया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।