फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fir on 100 people

Hapur News: चुनाव के लिए वाहन न देने पर 100 लोगों पर दर्ज होगा केस

Tue, 23 Apr 2024 10:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 23 Apr 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
fir on 100 people
हापुड़। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए कम से कम 800 वाहनों की आवश्यकता को देखते हुए वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। मंगलवार को दूसरे दिन 95 भारी और 80 हल्के निजी वाहनों का अधिग्रहण परिवहन विभाग ने कर लिया है। जो स्वामी वाहन नहीं देंगे उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है। वहीं, वाहन न देने पर 100 वाहन स्वामियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


परिवहन विभाग को 300 भारी और 500 हल्के वाहनों की आवश्यकता है। इसके लिए विभाग ने लगभग दो हजार वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किए थे। विभाग के अधिकारियों को उम्मीद थी कि इनमें से ही 800 वाहनों का इंतजाम हो जाएगा, लेकिन दो दिनों तक चली प्रक्रिया के दौरान मात्र 95 भारी और 80 हल्के निजी वाहन भी पुलिस लाइन में पहुंच सके हैं। भारी वाहनों में बस, ट्रक, मिनी ट्रक आदि शामिल हैं। इन वाहनों का प्रयोग पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र तक लाने व वापस ले जाने, पुलिस बल के मूवमेंट आदि को लेकर रहेगा। साथ ही सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के लिए हल्के वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। सरकारी वाहनों की कमी के कारण ही इन वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने बताया कि चुनाव के लिए वाहन न देने वाले 100 लोगों की सूची तैयार की गई है। इन सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है। इसके अलावा अन्य वाहन स्वामियों की सूची भी बनाई जा रही है। विभाग के कर्मचारी लगातार वाहन स्वामियों को फोन कर रहे हैं। इसके बाद भी वाहन न देने पर यह कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed