{"_id":"6679990477aef709e00be227","slug":"fir-lodged-on-two-policemen-hapur-news-c-306-1-gha1001-107712-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 3.50 लाख हड़पने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 3.50 लाख हड़पने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा
Mon, 24 Jun 2024 09:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 24 Jun 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के एक व्यापारी से साढ़े तीन लाख की रकम हड़पने के मामले में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर के मोहल्ला जवाहर गंज मंडी निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी शशिकांत कर्दम उप्र पुलिस में है, जो जनपद मुजफ्फरनगर में तैनात है। जिसका उसके पास काफी समय से आना-जाना है। शशिकांत के साथ जनपद मुरादाबाद में तैनात विपिन सिरोही से भी उसकी मुलाकात हुई। शशिकांत कर्दम ने अपने साथी के साथ मिलकर उससे दोस्ती का हवाला देते हुए जरूरी काम के लिए साढ़े तीन लाख रुपये उधार ले लिए। जिन्हें जल्द वापस लौटाने का वादा किया। लेकिन तय समय के बाद भी आरोपी ने उसके पैसे नहीं लौटाए। कई बार तकादा करने के बाद भी आरोपियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परिचितों द्वारा दबाव बनाने पर ढाई लाख रुपये लौटाने की बात तय हुई, लेकिन आरोपियों ने उसे ढाई लाख भी नहीं दिए। जिसे लेकर उसने कोतवाली से लेकर एसपी कार्यालय और मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश और जांच के बाद दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ अमानत में ख्यानत की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।