फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fir lodged on four people

Hapur News: चार लोगों के खिलाफ यौन शोषण के प्रयास का मुकदमा दर्ज

Wed, 12 Feb 2025 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 12 Feb 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
fir lodged on four people
हापुड़। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश पर पिलखुवा कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ यौन शोषण का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि दिनेश निवासी गांव खैरपुर खैराबाद का पुत्र सेना में है। उसका पुत्र शराब पीकर घर से कहीं चला गया। जिस पर दिनेश उनके घर आया और बोला कि तुमने मेरे पुत्र का अपहरण कर लिया है। आरोपी ने गाली गलौज, अश्लील हरकत व मारपीट की। शोर सुनकर काफी लोग मौके पर आ गए। जिनको देखकर आरोपी भाग गया।
विज्ञापन


इसके बाद 16 दिसंबर 2024 को दिनेश प्रियांशु, अमित व वीरेंद्र कार में सवार होकर उसके घर पर आए। चारों आरोपी उसके घर में घुस गए और उसके उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसके साथ यौन शोषण का प्रयास भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में गुहार लगाई। न्यायाधीश के आदेश पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास सहित कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।



...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed