फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fir lodged on 14 people

Hapur News: पथराव और फायरिंग में 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 26 Apr 2025 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 26 Apr 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
fir lodged on 14 people
धौलाना। हापुड़-बुलंदशहर बाईपास पर कपूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत किसान की जमीन पर प्लॉटिंग के एवज में जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता पर अवैध रूप से रुपये मांगने का आरोप है। इस दौरान शुक्रवार को दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो घई। जिसमें किसान और जिला पंचायत अध्यक्ष के कथित देवर भी घायल हो गया। इस दौरान भाजपा नेता के निजी गनर ने कई राउंड फायरिंग की, जिससे दहशत फैल गई। जिसके आधार पर पुलिस ने गनर समेत 14 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि वह गश्त पर थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि हापुड़ बुलंदशहर हाईवे पर छज्जूपुर निवासी पूर्व प्रधान राजेंद्र व लाला उर्फ अभय ने इरफान पर वारिश को प्लॉटिंग के लिए समझौता किया हुआ है। आरोप है कि शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्षा रेखा नागर का देवर ललित नागर कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और प्लॉटिंग को अवैध बताते हुए भूमि पर जिला पंचायत का बोर्ड लगा दिया। जिस पर उसकी राजेंद्र, लाला व उसके साथियों के साथ कहासुनी हो गई। लाला ने अपने गांव व परिवार के अभिषेक, सुमित, अरुण, आशीष, गौरव, सौरभ, अंकित, कुलदीप, चरण सिंह को मौके पर बुला लिया। इन लोगों ने ललित नागर की पिटाई कर दी। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पथराव भी किया गया। इसके बाद ललित नागर ने जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता सुमित सिसौदिया को मौके पर बुला लिया। जिसके बाद लाला पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


आरोप है कि सुमित सिसौदिया के बाउंसर व निजी गार्ड कपिल द्वारा कई राउंड फायरिंग की गई। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। जिसमेंं निजी गार्ड फायरिंग करता नजर आ रहा है। इस मामले में पुलिस ने कुल 14 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इससे पहले भाजपा नेता सुमित सिसौदिया पर प्लॉटिंग के एवज में पांच लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया गया था। घटना से जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट -

भाजपा सुमित सिसौदिया निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते हैं, पार्टी के समर्थक हो सकते हैं। वह कभी भाजपा के पदाधिकारी नहीं रहे हैं। पुलिस अपना निष्पक्ष काम कर रही है। -- नरेश तोमर, जिलाध्यक्ष भाजपा

कोट -
मेरा कोई सगा भाई आरोपी नहीं है। हालांकि मेरे गांव से जुड़ा मामला जरूर है। दो पक्षों में आपसी विवाद है, पुलिस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। - प्रमोद नागर, जिला पंचायत अध्यक्षा के पति।

कोट -
मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुनीता चौहान, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed