फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fir lodged in fraud

Hapur News: डिलीवरी एसोसिएट्स पर धोखाधड़ी का आरोप

Thu, 04 Sep 2025 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 04 Sep 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
fir lodged in fraud
पिलखुवा। इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के पिलखुवा हब में कार्यरत दो डिलीवरी एसोसिएट पर 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। आरोपियों ने एप्पल एयरपॉड्स सहित 25 उच्च मूल्य के शिपमेंट की जगह नकली उत्पाद भेज दिए। कंपनी की तरफ से दी गई तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि विनोद सिरोही ने बताया गया कि आरोपी मन्नू सिंह निवासी प्रताप विहार विजय नगर गाजियाबाद और अविनाश सिंह निवासी भीम नगर विजयनगर गाजियाबाद ने मिलीभगत करके शिपमेंट से छेड़छाड़ की। दोनों पर 31 जुलाई को पिलखुवा हब से एप्पल एयरपॉड्स सहित कई महंगे शिपमेंट डिलीवर करने की जिम्मेदारी थी, लेकिन आडिट में पता चला कि असली प्रोडक्ट की जगह नकली प्रोडक्ट डालकर धोखाधड़ी की गई।
विज्ञापन


आंतरिक जांच में सामने आया कि लगभग 5.70 लाख रुपये मूल्य के शिपमेंट छह अलग-अलग मोबाइल नंबरों से मंगाए गए थे। जांच के दौरान नंबर बंद पाए गए और दोनों आरोपी हब से गायब हो गए। कंपनी ने बताया कि इस धोखाधड़ी से उसे करीब 11.80 लाख रुपये की हानि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपी फरार हैं और जानबूझकर जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि दोनों पर गंभीर आरोप हैं और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है। बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed