{"_id":"68e29c2007b866a4d10c1a8f","slug":"fight-between-two-groups-hapur-news-c-306-1-gha1001-117823-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शौच करने को लेकर हुए विवाद में हमला और पथराव का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शौच करने को लेकर हुए विवाद में हमला और पथराव का आरोप
Sun, 05 Oct 2025 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 05 Oct 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में शौच करने के दौरान हुई कहासुनी के बाद शनिवार की देर रात दूसरे समुदाय के युवकों ने दलित परिवार और उनके मेहमानों पर हमला करने के साथ ही पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ की। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव निवासी अंकुर ने तहरीर देते हुए उल्लेख किया कि उनकी जनपद बुलंदशहर निवासी बहन मोरो देवी करीब पांच-छह साल से अपने परिवार के साथ मोहम्मदपुर रूस्तमपुर में ही रह रही हैं। मोरो देवी अपने परिजनों के साथ 27 सितंबर को नगरकोट जात लगाने के लिए गई थीं। जहां से आने के बाद शनिवार की रात गांव की महिलाएं व रिश्तेदार घर पर एकत्र थे। जहां भजन और पूजन हो रहा था। इसी दौरान सागर, प्रिंस और उनके साथ दो अन्य युवक गांव में ही कुछ दूरी पर मुर्गी फार्म के पास शौच करने चले गए। जहां अवुजर, उवैद, जमालु, रोहित और उनके साथियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। सागर के विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। वहीं, अपने परिजनों को भी फोन कर वहां बुला लिया। आरोपियों ने हमला कर सागर और प्रिंस को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को देखकर कुछ लोगों ने अवुजर को डांट दिया। इससे गुस्साए आरोपी और उसके साथी उनके घर पहुंच गए। जिन्होंने हंगामा करते हुए पथराव किया और वहां पर खड़ी बाइक और कार क्षतिग्रस्त कर दीं। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी का भी माहौल बन गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सागर को चिकित्सकों ने गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों समेत उनके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, घटना में शामिल उवैद को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।