{"_id":"68ac915b6f75c3d1cd027b10","slug":"fight-between-two-groups-hapur-news-c-135-1-hpr1001-129224-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पालतू कुत्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पालतू कुत्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे
Mon, 25 Aug 2025 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 25 Aug 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव डहाना में पालतू कुत्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चार की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव निवासी राजकुमार का पालतू कुत्ता पड़ोसी अंकुश के घर में घुस गया और यहां रखी मिठाई खा ली थी। इससे गुस्साए अंकुश ने कुत्ते की डंडे से पिटाई कर दी। कुत्ते के चिल्लाने पर राजकुमार व उसके परिजनों मौके पर आ गए। इस दौरान राजकुमार व अंकुश में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और अंकुश, मनोज व संध्यावती जबकि दूसरे पक्ष की शैली व माया घायल हो गईं। ग्रामीणों ने सभी घायलों को सीएचसी धौलाना में भर्ती कराया। जहां अंकुश, मनोज, संध्यावती व माया की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।