फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fight between two group

Hapur News: कुआं पूजन के दौरान दो पक्षों में पथराव

Wed, 12 Jun 2024 10:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 12 Jun 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
fight between two group
सिंभावली। गांव बड्ढा में कुआं पूजन के दौरान पुरानी रंजिश के कारण दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव हो गया। घटना में दोनों ही पक्षों के 11 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


बुधवार को गांव निवासी अभिषेक के बेटे का कुआं पूजन का कार्यक्रम था। कुआं पूजन के बाद सभी लोग बैंड-बाजों की धुन पर नृत्य करते हुए वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के कारण दूसरे पक्ष के लोगों ने डीजे समेत सभी लोगों को रास्ते में रोक लिया, जिसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज और मारपीट के बाद दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। वहीं एक पक्ष की तरफ से फायरिंग का भी आरोप है। घटना में एक पक्ष सेे हरजीत, जोगेंद्र, साहब सिंह, रोहित, कविता, शिव और हिमांशु समेत दूसरे पक्ष से दीपक, दिनेश, संदीप व सुबोध घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर हंगामा कर रहे लोग भाग निकले। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मामले की जांच करते हुए ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की और गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
विज्ञापन


सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच करते हुए आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। जांच के उपरांत जो भी पक्ष दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed