{"_id":"6900f975c92c5cd6aa01cf0b","slug":"fight-between-advocate-hapur-news-c-135-1-hpr1001-132128-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कचहरी में भिड़े अधिवक्ताओं के दो पक्ष, जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कचहरी में भिड़े अधिवक्ताओं के दो पक्ष, जमकर हुआ हंगामा
Tue, 28 Oct 2025 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 28 Oct 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। फ्रीगंज रोड स्थित कचहरी में मंगलवार की दोपहर को जमकर हंगामा हुआ। तमंचा रखने के आरोप में अधिवक्ता समेत चार लोगों को पुलिस न्यायालय में पेश करने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान गिरफ्तार अधिवक्ता और अन्य अधिवक्ता के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान बीच में आए अन्य अधिवक्ता का अंगुली कट गई। मामला अधिवक्ताओं के बीच होने के कारण कचहरी परिसर में तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच अधिवक्ता समेत चारों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
हापुड़ कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान आनंद विहार कॉलोनी से थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी लवकेश उर्फ लक्की और कोतवाली क्षेत्र के गांव सबली निवासी अधिवक्ता सन्नी त्यागी को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद की थी। इसके साथ श्यामनगर फाटक के पास से बाइक सवार गांव असौड़ा निवासी राहुल कुमार और गांव अतराड़ा थाना खरखौदा जनपद मेरठ निवासी शहजाद को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और बाइक बरामद की गई। दोपहर के समय पुलिस चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के लिए कचहरी पहुंची। जहां पकड़े गए आरोपी अधिवक्ता सन्नी त्यागी और अधिवक्ता भोपाल सिसोदिया के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। मारपीट के दौरान वहां पहुंचे एक अन्य अधिवक्ता मनोज त्यागी के हाथ की अंगुली कट गई। कुछ अधिवक्ताओं ने दोनों पक्षों का बीच बचाव कराया।
उधर, कचहरी में दो पक्षों में मारपीट होने के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार बिष्ट, थाना प्रभारी बाबूगढ़ मुनीष चौहान, हापुड़ देहात थाना प्रभारी पटनीश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने सभी पकड़े गए चारों आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। जहां से चारों को न्यायालय ने सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दी तहरीर
घटना के बाद अधिवक्ताओं में रोष है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। गांव रामपुर निवासी अधिवक्ता मनोज त्यागी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार की दोपहर वह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हापुड़ की कोर्ट में बयान कराकर बाहर आ रहा था। इसी बीच सामने से अधिवक्ता भोपाल सिसौदिया लाठी लेकर आए और उनके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने उनके सीधे हाथ का अंगूठा, नाखून व हड्डी सहित दांतों से काट दिया। इसके बाद वह धमकी देते हुए भाग गए।
जबकि अधिवक्ता भोपाल सिसोदिया ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि गांव सबली निवासी सन्नी त्यागी उर्फ विशाल पर वर्ष 2017 में मुकदमा दर्ज हुआ था, जो हिस्ट्रीशीटर है। इसमें उसके विरुद्ध वह अधिवक्ता रहे थे। सन्नी त्यागी मंगलवार की दोपहर पुलिस हिरासत में बिना हथकड़ी लगे आया। वह अपने चैंबर के बराबर में खड़े थे तभी सन्नी त्यागी ने पीड़ित को जान से मारने की नियत से गला दबा दिया तथा लात-घूंसों व थप्पडों से पिटाई कर दी। जाते-जाते आरोपी ने जेल से जमानत होने पर जान से मारने की धमकी दी।
सीओ वरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले में दोनाें पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।