{"_id":"68e2a3f26377c4f7e70e392d","slug":"festival-special-train-late-hapur-news-c-135-1-hpr1001-131169-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 10 घंटे की देरी से आई त्योहार स्पेशल और सद्भावना एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 10 घंटे की देरी से आई त्योहार स्पेशल और सद्भावना एक्सप्रेस
Sun, 05 Oct 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। पिछले कुछ दिनों से ट्रेनों का बिगड़ा संचालन सुधर नहीं पा रहा है। रविवार को विभिन्न रेल खंडों में खराब मौसम के कारण रेल यातायात प्रभावित रहा। त्योहार स्पेशल ट्रेन के साथ सद्भावना एक्सप्रेस दस घंटे देरी से रेलवे स्टेशन आई। इनके साथ ही लोकनायक, बरेली इंटरसिटी, अवध असम एक्सप्रेस के साथ मेमू ट्रेन ने भी रेलयात्रियों को इंतजार कराया।
सुबह सीतामढ़ी जंक्शन से चलकर दिल्ली जंक्शन को जा रही त्योहार स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से दस घंटे, रक्सौल से चलकर आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस दस घंटे, छपरा जंक्शन से दिल्ली जंक्शन जा रही लोकनायक एक्सप्रेस, मुरादाबाद जंक्शन से गाजियाबाद जंक्शन जा रही मेमू ट्रेन दो घंटे 20 मिनट, बरेली से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा देरी से रेलवे स्टेशन आई।
वहीं दोपहर के समय आनंद विहार टर्मिनल से रक्सौल जंक्शन को जा रही सद्भावना एक्सप्रेस पांच घंटे, दिल्ली जंक्शन से छपरा जंक्शन को जाने वाली लोकनायक एक्सप्रेस चार घंटे 20 मिनट, डिब्रूगढ़ से चलकर लालगढ़ को जा रही अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे, टनकपुर से दिल्ली जंक्शन को जाने वाली पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से आई। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना कि आंधी बारिश के कारण विभिन्न रेलखंडों में रेल यातायात प्रभावित होने के कारण ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया। इसके कारण ट्रेनें पीछे से ही देरी से चलकर गंतव्य को भी देरी से पहुंची।