फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Father brutally beaten to Daughter on the road in Garhmukteshwar

कसाई पिता का वीडियो वायरल: सड़क पर बेटी को बेरहमी से पीटा, बाल पकड़ कई सौ मीटर पीटते गया फिर जमीन पर पटका

Sun, 03 Dec 2023 07:42 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 Dec 2023 07:42 PM IST
सार

रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें बागड़िया समाज का एक व्यक्ति अपनी मासूम बेटी को बिना किसी वजह के सड़क पर पीटता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Father brutally beaten to Daughter on the road in Garhmukteshwar
पिता ने बेरहमी से बेटी को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली रोड पर बागिड़िया समाज के व्यक्ति ने अपनी बेटी को बिना किसी वजह के पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बेहरमी से बेटी को पीटते हुए देख आसपास के लोगों ने मासूम को बचाया।

विज्ञापन

रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें बागड़िया समाज का एक व्यक्ति अपनी मासूम बेटी को बिना किसी वजह के सड़क पर पीटता नजर आ रहा है। आसपास में मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपी पिता ने बेटी के बाल पकड़े और करीब सौ मीटर दूरी तक पीटते हुए ले गया और आगे जाकर उसको जमीन पर पटक दिया। जिसके बाद मासूम को पीटते देख लोग एकत्र हो गए और आरोपी पिता को डांट फटकार लगाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बेटी चीखते हुए बचाओ बचाओ बोलती नजर आ रही थी, स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के कारण बेटी को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। समाजसेवी योगेंद्र चौधरी ने बताया कि सरकार एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान चलाकर महिला-बच्चियों की सुरक्षा का वादा कर रही है, लेकिन कुछ लोग बेटियों को सरेराह पीट रहे हैं, जोकि सरासर गलत है।

विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह का कहना है कि इस संबंध में जानकारी नहीं है, यदि ऐसा है तो जांच कर आरोपी पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed