{"_id":"68a4d172838541b722079fb2","slug":"farmers-demonstrated-against-sugar-mills-hapur-news-c-135-1-hpr1005-128954-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: किसानों ने चीनी मिलों के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: किसानों ने चीनी मिलों के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
हापुड़। जिले की दोनों चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों का बकाया है। इससे नाराज किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। इसके अलावा मिलावटी खाद और कीटनाशक की आपूर्ति पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर भी डीएम को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर मनोज कुमार को सौंपा।
जिलाध्यक्ष अरुण प्रधान ने कहा कि सिंभावली चीनी मिल व ब्रजनाथपुर चीनी मिल द्वारा अभी तक किसानों का पिछले सत्र का गन्ने का भुगतान नहीं किया गया है। इस कारण किसानों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है।
इस कारण किसान ऋण लेने को मजबूर हैं। किसानों की यह समस्या जटिल है। इसलिए किसानों की इस समस्या का समाधान कराया जाए। बार-बार शिकायत के बाद भी अधिकारी इस पर ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में किसान मानसिक आर्थिक और शारीरिक रूप से परेशान हैं। बच्चों की स्कूल फीस तक भरने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में विवाह शुरू होंगे। इसके लिए धन की बहुत अधिक जरूरत है। इसके बाद भी किसानों का भुगतान नहीं हो रहा है। इसके अलावा जिले में खाद की आपूर्ति पूर्ण तरीके से नहीं हो रही है। इसके अलावा मिलावटी खाद और कीटनाशक दवाइयों की आपूर्ति बहुत ही ज्यादा हो रही है। इससे किसानों को आर्थिक हानि होने की संभावना है।
इस मौके पर शंकर सिंह, रामकुमार, देवेंद्र सिंह, गुलफाम, राहुल सिंह, सुमित कुमार, अमरेश आदि मौजूद रहे।