फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   farmer meet dm

Hapur News: आज डीएम से मिलेंगे किसान, भुगतान न होने पर 27 को देंगे गिरफ्तारी

Thu, 19 Oct 2023 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 19 Oct 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
farmer meet dm
गढ़मुक्तेश्वर। तहसील मुख्यालय पर चार दिनों से चल रहा भाकियू टिकैत का धरना बृहस्पतिवार को स्थगित कर दिया गया। शुक्रवार को (आज) किसान डीएम को ज्ञापन देंगे। वहीं मांगे पूरी न होने पर 27 को गिरफ्तारी देंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में धरना स्थल पर हुई बैठक में एकलव्य सहारा ने कहा कि सितंबर माह में भी कई दिनों तक किसानों को तहसील मुख्यालय में धरने पर बैठना पड़ा था, उस समय अधिकारियों और मिल प्रबंधन ने आश्वासन देकर धरना स्थगित करा दिया। लेकिन इस बार भाकियू गन्ना भुगतान लेकर ही मानेगी। वहीं जिलाध्यक्ष दिनेश खेडा ने कहा कि हापुड़ मंडी में भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ हुई अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस-प्रशासन किसानों की सुनवाई नहीं कर रहा है। जिसे लेकर आंदोलन उग्र किया जाएगा। इसलिए तहसील मुख्यालय पर चल रहा धरना स्थगित कर हापुड़ आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की पिटाई समेत गन्ना भुगतान व अन्य मुद्दों को लेकर डीएम से वार्ता की जाएगी। यदि समाधान नहीं हुआ, तो 27 अक्तूबर को कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर गिरफ्तारी देंगे। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी, अमरेंद्र सिंह, कुशलपाल आर्य, कुंवर खुशनूद, रामपाल सिंह, धनवीर शास्त्री, जीते चौहान, जितेंद्र सिंह, दिनेश त्यागी, महीपाल चौहान, राजेश चौधरी, आरिफ अली, शब्बू चौधरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed