{"_id":"66a282319bf4838b870578ff","slug":"farmer-march-tractor-rally-hapur-news-c-135-1-hpr1002-113078-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नौ अगस्त को ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नौ अगस्त को ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे किसान
Thu, 25 Jul 2024 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 25 Jul 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर बैठक कर प्रयागराज में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की मूर्ति खंडित करने पर रोष जताया है वहीं दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रीय आह्वान पर 9 अगस्त को जिले में ट्रैक्टर रैली निकालने का एलान किया। वहीं, एक अगस्त को सिंभावली में होने वाली पंचायत को कांवड़ यात्रा के चलते स्थगित किया गया।
जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर 9 अगस्त को हापुड़ समेत प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन देने के लिए ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। हापुड़ में निकलने वाले मार्च में हजारों ट्रैक्टर मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही सिंभावली में एक अगस्त को होने वाली मासिक पंचायत कांवड़ यात्रा के मद्देनजर स्थगित कर दी गई है। पंचायत अब 4 अगस्त को होगी।
जिला संरक्षण पीके वर्मा ने कहा कि हापुड़ तहसील क्षेत्र में होने वाली रजिस्ट्री के बाद दाखिल खारिज नहीं हो पा रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र चौधरी ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर किसानों की खतौनियों में त्रुटियां आ रही हैं। जिन्हें जल्द ठीक कराया जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रयागराज में चौधरी चरण सिंह की मूर्ति खंडित करना गंभीर मामला है। इस मामले में दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मासिक बैठक में महिला विंग की जिला अध्यक्ष नीलम सिंह, रोशनी सैफी, कैप्टन राजेश चौधरी, श्याम शर्मा, साहिर फारूकी, जुल्फेकार अली, फैजान अब्बासी, अमजद खान, महिपाल, पुष्पेंद्र सिंह, सुनील, सुंदर गुर्जर, मुनव्वर अली, अर्जुन चौधरी आदि मौजूद रहे।