{"_id":"64149e5163b17ae1770282b4","slug":"farmer-arrest-in-reliance-power-project-matter-hapur-news-c-30-1-53433-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रिलांयस पावर प्रोजेक्ट मामले में नामजद किसान नेता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रिलांयस पावर प्रोजेक्ट मामले में नामजद किसान नेता गिरफ्तार
विज्ञापन
पिलखुवा। रिलायंस पावर प्रोजेक्ट मामले में पुलिस ने नामजद किसानों की गिरफ्तारी करनी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार की रात महाराणा संग्राम सिंह किसान कल्याण समिति के महासचिव एवं किसान नेता युधिष्ठर सिंह सिसोदिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले ही तीन किसानों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
रिलांयस पावर प्रोजेक्ट भूमि अधिग्रहण के दौरान किसानों पर दर्ज हुए मुकदमे गले की फांस बनते जा रहे है। पिछले दिनों पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी किसानों के घर कुर्की के नोटिस चस्पा किए थे। मामले में नामजद कई किसानों की मौत भी हो चुकी है। गिरफ्तारी के विरोध में महाराणा संग्राम सिंह किसान कल्याण समिति के सदस्यों ने जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक से मुलाकात की लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर बझैड़ा खुर्द निवासी युधिष्ठर सिंह सिसोदिया को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है। इससे पहले भी पुलिस किसान बबली, राजकुमार समेत तीन को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज चुकी है। बाकियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
--
यह है मामला :
प्रदेश सरकार ने रिलायंस पवर प्रोजेक्ट के लिए गत 2004 में तहसील क्षेत्र के धौलाना, देहरा, बझैड़ा खुर्द, जादौपुर, ककराना, बहरमदपुर, नंदलालपुर गांव की करीब 25 सौ एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया था। जिसका किसानों द्वारा विरोध किया गया था। इसी विरोध के चलते गत आठ जुलाई 2006 किसान और पुलिस आमने-सामने आ गई थी। जिसके बाद पांच सौ किसानों को नामजद करते हुए हजारों के खिलाफ पिलखुवा, हाफिजपुर, धौलाना और मसूरी थाने में 22 से अधिक मुकदरे दर्ज कराए गए थे। 2014 में उच्चतम न्यायालय ने अधिग्रहण को अवैध करार देते हुए किसानों के नाम फर्द में अंकित करने के आदेश दिए थे। इधर मुकदमा वापस नहीं होने एवं किसानों के कोर्ट नहीं पहुंचने पर पिछले दिनों पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर नामजद लोगों के घर कुर्की नोटिस भी चस्पा किए थे।