फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   faque adhar card police arrest 60 people

Hapur News: पर्ची देखकर हाथों हाथ बनाए गए फर्जी आधार कार्ड, 60 लोग दबोचे

Thu, 11 May 2023 10:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 11 May 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
faque adhar card police arrest 60 people
हापुड़। निकाय चुनाव में फर्जी वोट डालने का मामला सामना आया है। फर्जी आधार कार्ड के माध्यम से वोट करने मतदान केंद्रों पर पहुंची करीब 60 महिला-पुरुषों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि कुछ लोगों द्वारा हाथोंहाथ मतदान पर्ची देखकर फर्जी आधार कार्ड बनाए जा रहे थे। पिलखुवा पुलिस ने ऐसे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हापुड़ के जैन कन्या इंटर कालेज, रामनिवास इंटर कालेज पर बनाए गए बूथ के अलावा विभिन्न स्थानों पर फर्जी वोट डालने वाले पुलिस ने पकड़े। दोपहर बाद ऐसे मतदाताओं की पहचान हुई। मतदाता की दूसरी आईडी देखने पर आधार कार्ड फर्जी पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल में आधार एप डालकर फर्जी मतदाताओं की पहचान शुरू की तो करीब 60 लोग फर्जी आधार कार्ड के जरिये मतदान करते पकड़े गए।
विज्ञापन

एएसपी मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि फर्जी तरीके से वोट डालने पहुंचे कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। गलत आईडी दिखाने पर उनके फर्जी वोट डालने का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने उन्हें पकड़कर हवालात में बंद कर दिया। इन लोगों के पास से फर्जी आधार कार्ड मिला है, बताया जा रहा है कुछ लोग मतदाता पर्ची देखकर ही आधार कार्ड बना रहे हैं। पकड़े गए फर्जी मतदाताओं से पूछताछ की जा रही है। जो भी इस पूरे मामले के पीछे है उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed