फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   family threatened by threats of bullies threatened to flee and commit suicide

खौफ में पिंकी का पूरा परिवार: DM ऑफिस पहुंची दी पलायन और आत्मदाह की चेतावनी, वीडियो में देखें बुजुर्ग की गुहार

Mon, 29 Dec 2025 08:26 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: विकास कुमार Updated Mon, 29 Dec 2025 08:26 PM IST
सार

जमानत से छूटने के बाद पूर्व प्रधानपति व उसके परिवार के लोगों ने पींकी व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। 

विज्ञापन
family threatened by threats of bullies threatened to flee and commit suicide
पीड़ित बुजुर्ग परिवार संग पहुंचा डीएम ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अटूटा निवासी पिंकी ने स्थानीय पुलिस पर रिवाल्वर को एयरगन बताकर गांव के ही पूर्व प्रधानपति को जमानत पर छोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, परिवार ने दबंगों पर धमकी देकर परेशान करने के आराप लगाए हैं। इसके अलावा गांव से पलायन और कार्यवाही न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

पुलिस ने वीरेंद्र कोरी को दे दी जमानत
पीड़िता पिंकी ने डीएम अभिषेक पांडेय से सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत की। आरोप लगाते हुए डीएम को बताया कि पिछले गांव के ही पूर्व प्रधानपति वीरेंद्र कोरी, आर्यन, रोहित व चीनू के खिलाफ उन्होंने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। 26 दिसंबर को इसकी शिकायत उन्होंने एसपी से की। 27 दिसंबर को पुलिस ने रिवाल्वर को एयरगन बताकर पूर्व प्रधान पति वीरेंद्र कोरी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने रिवाल्वर को एयरगन बताकर उसे थाने से ही जमानत पर भी छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे परिवार को दी जान से मारने की धमकी
अब जमानत पर छूटने के बाद पूर्व प्रधान पति व उसके परिवार के लोगों ने उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। इसी डर से वह व उनका परिवार गांव से पलायन करने को मजबूर हो रहा है। मामले में डीएम ने स्थानीय पुलिस को निष्पक्ष जांच कर मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

पुलिस का बयान
वहीं, सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि दर्ज रिपोर्ट में लगी धाराओं में सात वर्ष से कम का प्रावधान है। ऐसी स्थिति में आरोपी को थाने से जमानत दी जा सकती है। हालांकि, पुलिस हर पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed